NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 16 May 2012

डॉ. खलील चिश्ती मंगलवार को विशेष चार्टर्ड विमान से पाकिस्तान रवाना

अमृतसर. हत्या के आरोप में सजा काट रहे पाकिस्तानी नागरिक डॉ. खलील चिश्ती मंगलवार को विशेष चार्टर्ड विमान से पाकिस्तान रवाना हो गए। उन्हें लेने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तरफ से विमान भेजा गया था। वे सोमवार को ट्रेन के जरिए अजमेर से दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें लेने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक विशेष तौर पर पहुंचे थे। 

डॉ. चिश्ती को पिछले दिनों भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने पांच लाख रुपए के मुचलके पर पाक जाने की अनुमति दी थी। फिलहाल उन्हें पहली नवंबर को भारत वापस आना होगा। बताते चलें कि 1992 में वह अजमेर में रह रहे अपने परिजनों से मिलने आए थे। इस दौरान उनका नाम एक हत्या मामले में आ गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 18 साल तक ट्रायल व डेढ़ साल तक जेल में रहने के बाद वह वतन लौटे हैं। 

भारत-पाक के इतिहास में पहली बार है कि किसी कैदी को इस तरह रिहा किया गया है। इस मामले पर विशेष पैरवी करने वाले पाक मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी तथा भारत की तरफ से पहल करने वाले अखिल भारतीय ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन के सेक्रेटरी जनरल हवा सिंह तंवर ने इसे अच्छा प्रयास करार दिया है। इन लोगों का कहना है कि इससे पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह समेत अन्य कैदियों की रिहाई का भी रास्ता खुल सकेगा और भारत में कैद पाकिस्तान नागरिक भी अपने मुल्क लौट सकेंगे।

No comments:

Post a Comment