शिमला. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बहुचर्चित सीडी मामले में दो महत्वपूर्ण गवाहों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के पश्चात फैसला सुरक्षित रखा है। याचिकाकर्ता पीसी जैन व कपिल मोहन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है उन्हें गलत ढंग से गवाह बनाया गया है।
उन्होंने पुलिस को कभी कोई बयान नहीं दिया। इस मामले में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित तीन अन्य आरोपी बनाए गए थे। इस तथाकथित सीडी में इन सभी के बीच लेनदेन की बात रिकॉर्ड है। इस मामले के दो अहम गवाहों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बयान गलत दर्ज किए।
उन्होंने न कोई शिकायत दर्ज की न ही पुलिस ने कभी उनका बयान दर्ज किया। पुलिस द्वारा दर्ज बयान के मुताबिक कथित तौर पर इन दोनों गवाहों के सामने आरोपियों ने कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे लिए थे। जिस आधार पर 3 अगस्त 2008 को आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। स्पेशल जज (वन) की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। जो 22 मई को होगी।

No comments:
Post a Comment