NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 16 May 2012

अमेरिका के पास अगले 200 साल तक सफल बने रहने के लिए तमाम तरह के संसाधन मौजू

वाशिंगटन। अमेरिका के पास अगले 200 साल तक सफल बने रहने के लिए तमाम तरह के संसाधन मौजूद हैं। यह बात राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कही है। साथ ही ओबामा ने देश को पटरी पर लाने के लिए एक और मौका मिलने की भी उम्मीद जताई है। 

नवंबर में होने वाले चुनाव को जीतने की कोशिश में जुटे ओबामा ने एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘हमारे पास अभी भी दुनिया के अच्छे कर्मचारी हैं, उम्दा विश्वविद्यालय, बेहतरीन वैज्ञानिक, अच्छे उद्यमी और बेहतर बाजार व्यवस्था है। हमारे पास अगले 100 से 200 साल के लिए सफल रहने के सारे संसाधन उपलब्ध हैं।’ इस दौरान उन्होंने कहा कि अब देश की राजनीति ऐसी हो गई जहां जोर अगली पीढ़ी के लिए चीजें ठीक करने की बजाए चुनाव जीतने पर होता है। यदि हम इस सोच से बाहर निकल पाएं तो यह बेहतर होगा। 

ओबामा ने कहा कि वे अगले पांच साल में देश में ऐसी व्यवस्था चाहते हैं, जहां आप कठिन मेहनत करने पर अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी आप सुनते हैं कि अमेरिका का कद घट रहा है या कमजोर हो रहा है या चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन, दुनिया में आप कहीं भी जाइए और लोगों से पूछिए कि वे किस देश को पसंद करते हैं। उनका जवाब वही होगा जो हमारे पास है।’ दूसरी ओर, न्यूयॉर्क में उन्होंने समलैंगिक विवाह पर अपने विचारों का जोरदार ढ़ग से बचाव किया। 

ओबामा ने बचाव किया है। न्यूयॉर्क में चंदा इकट्ठा करने के लिए गायक रिकी मार्टिन की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि विवाह समानता पर उनका रुख इस सिद्धांत पर आधारित है कि अमेरिका में सभी लोगों को बराबर सम्मान मिले। उन्होंने कहा, ‘ इसके पीछे मूल विचार यह है कि मैं चाहता हूं देश में प्रत्येक व्यक्ति के साथ उचित व्यवहार हो। जब भी हमनें हर किसी को अधिकार और जिम्मेदारियां दीं, हम कभी गलत नहीं हुए। इससे परिवार कमजोर नहीं होता, यह परिवारों को मजबूत करता है। यह सही चीज है करने को।’

वाल स्ट्रीट में सुधार की जरूरत

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि बेहतर तरीके से प्रबंधित बैंक जेपी मोर्गन को हुए दो अरब डॉलर के कारोबारी नुकसान की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना वाल स्ट्रीट में सुधार की जरूरत को रेखांकित करती है। बरनार्ड कॉलेज में आयोजित कोष जुटाने के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा भाग लेने के लिये यहां आये थे। ‘जेपी मोर्गन को हुए नुकसान के पूरे मामले को हम विस्तार से नहीं जानते हैं। इसकी जांच की जाएगी।’

No comments:

Post a Comment