सरकार जनता पर महंगाई का एक और बोझ डालने की तैयारी कर रही है। सिलेंडर पर से सब्सिडी खत्म करने के इरादे को सरकार अब हकीकत की शक्ल देने जा रही है। हांलाकि यह सब्सिडी एकदम से नहीं हटाई जाएगी इसे कई चरणों में हटाया जाएगा।
सरकार सबसे पहले फेज में विधायकों, सांसदों और गजटेड अफसरों के लिए एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी खत्म करेगी। इसके बाद 6 लाख रुपए से ज्यादा सालाना आमदनी वालो के लिए सब्सिडी खत्म की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि मौजूदा बजट सत्र के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए और इस साल कम से कम इसका पहला चरण लागू कर दिया जाए। हांलाकि उर्वरकों पर मिल रही सब्सिडी को भी सरकार संतुलित करेगी।
आपको बता दें कि भारत को अपनी विकास दर को बनाए रखने के लिए विभिन्न मदो में दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती करनी होगी। भारत का राजकोषीय घाटा तेजी से बढ़ रहा है जो अर्थव्यवस्था की सेहत विगाड़ सकता है। कई विदेशी रेटिंग एजेंसिया भी भारत को राजकोषीय घाटा कम करने के लिए आगाह कर चुकी हैं।

No comments:
Post a Comment