पुणे।। वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से शाहरुख खान के भिड़ने का मामला अभी ठीक से ठंडा भी नहीं पड़ा कि केकेआर के मालिक एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी के मुताबिक शाहरुख ने किसी दर्शक के कॉमेंट पर उसे अपना जूता दिखाया।
मंगलवार रात दिल्ली के साथ खेले गए मैच में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 रनों से जीत दर्ज की। पहली बार अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने की खुशी में शाहरुख मैदान पर उतर आए और जमकर कलाबाजियां कीं।
इसी दौरान वे दर्शकों के पास आ गए। चैनल के मुताबिक, दर्शकों में से किसी के कॉमेंट से शाहरुख नाराज हो गए और उन्होंने उसे अपने जूते की तरफ इशारा किया।
शाहरुख ने कहा, 'चार साल से मेरे खिलाड़ी इस पल का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह इंतजार खत्म हुआ। मैंने अपनी तालियां फाइनल मैच के लिए बचा कर रखी हैं। मैं पिछले डेढ़ महीने से किसी फिल्म में काम नहीं कर रहा हूं। इसलिए कहीं न कहीं मेरे दबे गुस्से का निकलना स्वाभाविक है। इन दिनों मैं बहुत परेशान हूं। मुझे कुछ वक्त दीजिए।'
आईपीए में शाहरुख को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले ही हफ्ते शाहरुख वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि शाहरुख मैच खत्म होने के काफी बाद मैदान में जाना चाह रहे थे, जिसकी इजाजत नहीं है। जबकि शाहरुख ने कहा था कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इस मामले के बाद उन पर वानखेड़े स्टेडियम में 5 साल तक घुसने पर बैन लगा दिया गया था।
इसके अलावा राजस्थान पुलिस ने एक मैच के दौरान स्टेडियम में सिगरेट पीने के आरोप में उन्हें समन भेजा है। किंग खान को अप्रैल में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान सार्वजनिक तौर पर सिगरेट पीते कैमरे पर देखा गया। इस मामले में शिकायत आने के बाद शाहरुख खान का पक्ष जानने के लिए उन्हें समन भेजा गया है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment