NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 23 May 2012

फिल्म 'खिलाड़ी 786' से आउट हो चुकी नरगिस

अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' से आउट हो चुकी हैं। गौरतलब है कि फिल्म में उनका रोल मिथुन चक्रवर्ती की बहन का था, लेकिन अक्की को वह बहन के रोल में फिट नहीं लगीं। 

इसी वजह से उन्हें इस रोल से आउट कर दिया गया। गौरतलब है कि मिथुन वाला रोल पहले अमिताभ बच्चन कर रहे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए और मिथुन को साइन किया गया। 

हालांकि बाद में अक्की और हिमेश को लगा कि नरगिस किसी भी एंगल से मिथुन की बहन के रोल में फिट नहीं बैठ पा रही हैं। अक्षय किसी हालत में इस रोल के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने नरगिस को अपनी फिल्म से आउट कर दिया। वैसे, नरगिस के साथ इतना कुछ होने के बावजूद भी उनके अक्की से रिलेशन खराब नहीं हुए हैं। 

सोर्स ने बताया कि नरगिस को अब किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जाएगा। यही वजह है कि उन्हें 'खिलाड़ी 786' के छीने जाने का कोई गम नहीं है। आपको बता दें कि इस फिल्म में परेश रावल और हिमेश रेशमिया भी हैं, जोकि गुजराती करैक्टर में नजर आएंगे। 

वहीं, अक्षय पंजाबी लड़के का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। जब इस बारे में बात करने के लिए नरगिस से कॉन्टेक्ट किया गया, तो वह कमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सकीं। कोई नहीं नरगिस बॉलिवुड में यह सब चलता रहता है! 

No comments:

Post a Comment