रामू भइया कुछ अजीब ही हैं। दूसरों से उलझने में एक मिनट भी नहीं लगाते। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ने तो उनकी टांय टांय फिस्स ही कर दी है। अरे, समझ तो गए न हम किनकी बात कर रहे हैं? जी हां, अपने राम गोपाल वर्मा ही हैं।
उनके पंगों का नया किस्सा यह है कि 'डिपार्टमेंट' के खास ना चलने के बाद उनका संजय दत्त से पंगा हो गया है। और वह भी इतना कि दोनों अब एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते। अब ऐसा भी क्या हो गया, जो मामला इतना गरमा गया है?
इस बारे में संजय दत्त कहते हैं, 'हिट्स और फ्लॉप्स तो इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि अब मैं भविष्य में रामू के साथ दोबारा काम कर पाऊंगा।' वैसे, रामू के बारे में कहा जाता है कि वह किसी की सुनते नहीं है। जो सही लगता है, वही करते हैं। संजय दत्त की प्रॉडक्शन कंपनी के सीईओ धर्म ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने रामू को 5 डी कैमरा के यूज को लेकर अपना पक्ष कई बार साफ किया था, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी।
वैसे, इस मामले में रामू का जवाब तो पता ही था, क्या होना है? तो आप भी जान लें। रामू ने कहा, 'मुझे पता नहीं कि वे क्या सोच रहे हैं। न ही मुझे उनके सोचने की कोई परवाह है। लेकिन हां, संजय दत्त और धर्म ओबेरॉय के चेहरे मैं जिंदगी में दोबारा नहीं देखना चाहता।' वहीं, एक ट्रेड एक्सपर्ट ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि फिल्म को वाकई बड़ा लॉस हुआ है और इसी वजह से इसकी टीम एक-दूसरे से चिढ़ी हुई है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment