NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 23 May 2012

सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 15948 पर बंद हुआ

मुंबई।। बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.31 पॉइंट नीचे लुढ़क कर 15948.10 पर बंद हुआ और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 24.85 पॉइंट नीचे गिरकर 4835.65 पर बंद हुआ। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टर्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-2.08%), कंज्यूमर गुड्स (-0.89%) और रियल्टी (-0.86%) टॉप पर रहे, जबकि आईटी(0.16%) और हेल्थ केयर टेक (0.15%) में बढ़त देखी गई। 

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 24.85 पॉइंट की गिरावट के साथ 4835.65 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट भारती एयरटेल, कोटक बैंक, सेसागोवा में गिरावट का रुख रहा और गेल, रैनबैक्सी और आईडीएफसी में बढ़त का रुख रहा। 

No comments:

Post a Comment