NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 23 May 2012

भारतीय महिला और पुरुष दोनों औसतन 6 पार्टनर के साथ

एक नए सर्वे ने खुलासा किया है कि भारतीय महिला और पुरुष दोनों औसतन 6 पार्टनर के साथ सोते हैं। 

मौका था नैशनल कॉन्डम वीक का, जिसमें ड्यूरेक्स के साथ हुए इस सर्वे में शॉकिंग आकड़े का खुलासा हुआ है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, चार में से एक भारतीय पुरुष ने अपने अफेयर की बात स्वीकार की, जबकि 12 पर्सेंट लोगों ने बेडरूम में इंजॉय करने की बात को स्वीकारा है। 

भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलियन पुरुष औसतन 24 पार्टनर के साथ सोते हैं, जबकि महिलाएं औसतन 11 पार्टनर के साथ सोती हैं। यदि चीनी पुरुषों और महिलाओं की बात करें तो वे इस मामले में भारतीय से थोड़े पीछे हैं, क्योंकि वे औसतन 5 पार्टनर के साथ हमबिस्तर होते हैं। 

सर्वे ने यह भी खुलासा किया है कि यूके में नवयुवकों की आधी जनसंख्या अपनी वर्जिनिटी खोने के बाद कॉन्डम का इस्तेमाल करती है। अमेरिका के 40 प्रतिशत युवा और फ्रांस के 35 प्रतिशत युवा कॉन्डम का इस्तेमाल कम पसंद करते हैं, जबकि ग्रीस के 66 पर्सेंट, थाईलैंड के 65 पर्सेंट और साउथ कोरिया के 65 पर्सेंट लोग इस मामले में सतर्क रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

No comments:

Post a Comment