मनियर। गेहूं क्रय केंद्र विपणन शाखा मनियर पर गेहूं लेकर आए दर्जनों किसानों ने क्रय केंद्र पर धन-वसूली का जोरदार तरीके से विरोध किया। आक्रोशित किसानों ने जिलाधिकारी बलिया को शिकायती पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
शिकायती पत्र में किसानों ने उल्लेख किया है कि क्रय केंद्र पर तैनात इंस्पेक्टर सुविधा शुल्क मांगते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को 12 बजे से दिन से मौके पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है और न ही किसी अधिकारी का कहीं कोई अता-पता है। इस संबंध में इंसपेक्टर से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने सायं चार बजने का हवाला देते हुए कर्मचारी की उपस्थिति और इसकी जरूरत होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से पल्लेदारी के रूप में 10 रुपये प्रति कुंतल वसूला जा रहा है। संबंधित इंस्पेक्टर बार-बार इस बात का हवाला दे रहे हैं कि सरकार से पांच रुपये 30 पैसे प्रति कुंतल की दर से पल्लेदारी, रंगाई आदि खर्च मिलता है। यह पैसा महंगाई के दौर में अपर्याप्त है। किसानों का आरोप है कि 12 रुपये प्रति कुंतल की दर से पल्लेदारी वसूली जा रही है। इसके अतिरिक्त क्रय केंद्र पर सक्रिय बिचौलिए या फिर दलालों की मध्यस्थता में किसानों से निर्बाध रूप से सुविधा शुल्क की वसूली की जा रही है। आरोप लगाने वालों में प्रमुख किसान सुनील कुमार उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेश सिंह, सभासद अमरेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, राकेश यादव, रामजन्म चौरसिया, पारस तिवारी, चंद्रदेव तिवारी, अनुज सिंह आदि रहे।

No comments:
Post a Comment