NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Sunday, 20 May 2012

शिक्षा की विभागीय जानकारी अब वेबसाइट पर

बलिया : नवागत बीएसए जगदीश नारायण सिंह ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री सिंह ने बताया कि जनपद में पठन-पाठन का माहौल बने यही प्राथमिकता होगी। कहा कि 20 जून के पहले जनपद के लिए एक वेबसाइट लांच कर दी जाएगी जिसमें विभाग की सारी जानकारी मौजूद रहेगी। पठन-पाठन का उचित माहौल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को मुस्तैद किया जाएगा। कहा कि शासन के मंशानुरूप शिक्षक समय से विद्यालय में रहेगे या छुट्टी में अपने घर। कहा कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारी ही प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षक कर रिपोर्ट देंगे। इसके पूर्व गोंडा, बलरामपुर, हमीरपुर, संतकबीर नगर आदि जगहों पर बीएसए रह चुके श्री सिंह ने कहा कि पठन पाठन में कोताही बरतने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

No comments:

Post a Comment