NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Sunday, 20 May 2012

पांच परीक्षार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पकड़ा

रसड़ा (बलिया): श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री आचार्य की चल रही परीक्षा में सचल दस्ते ने शनिवार को छापेमारी कर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच परीक्षार्थियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पांचों परीक्षार्थियों की कापियां सील कर साथ लेते गये। इस अचानक छापेमारी से विद्यालय परिसर में हड़कम्प मच गया। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय के प्रोफेसर सुधाकर मिश्र के नेतृत्व में सुबह शास्त्री आचार्य परीक्षा में सचल दल ने छापेमारी कर दी जिसमें शास्त्री प्रथम में एक छात्रा विभा व तृतीय में चार पंकज सिंह, अर्चना, अनिता तिवारी व विवेक यादव के जगह पर दूसरे लोगों को परीक्षा देते पकड़ा।

No comments:

Post a Comment