नगरा (बलिया): मथुरा के परमसंत बाबा जय गुरुदेव के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जो जहां तथा वहीं से निजी वाहनों से मथुरा के लिए रवाना हो गया। उनके शिष्यों ने जगह-जगह शोक सभा का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। बाबा के निधन के कारण भीटकुना ग्राम पंचायत में शनिवार को होने वाली खुली बैठक स्थगित कर दी गई। समस्त भीटकुना वासी बाबा के शिष्य हैं। भीटकुना, नगरा, सरयां बगडौरा, पकड़ीडीह, असनवर, इंद्रासों, तिलवारी सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में बाबा के शोकाकुल शिष्यों के घर के चूल्हे नहीं जले। जो लोग मथुरा के लिए रवाना हुए उनमें कृपाशंकर बरनवाल, छोटे लाल गुप्त प्रधान भीटकुना, अशोक कुमार, प्रेम चन्द्र गुप्त, अवधेश चौरसिया, प्रभुनाथ प्रसाद, जितेन्द्र तिवारी आदि रहे। बाबा के शिष्यों के अनुसार उनका निधन शुक्रवार की रात गुडगांवा स्थित एक अस्पताल में हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चले रहे थे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment