नई दिल्ली।। बॉलिवुड ऐक्टर और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ओनर शाहरुख खान पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर लगाए गए 5 साल के बैन को लेकर जहां एमसीए (मुंबई क्रिकेट असोसिएशन) और बीसीसीआई एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं वहीं तृणमूल नेता ममता बनर्जी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के शाहरुख खान के समर्थन में खुल कर आ गए हैं।
गौरतलब है कि एमसीए का कहना है कि उसने शाहरुख पर बैन का प्रस्ताव नहीं दिया है, बल्कि बैन लगाने का फैसला किया है। एमसीए के मुताबिक उसे इसका पूरा अधिकार है। दूसरी ओर बीसीसीआई का दावा है कि नियमों के मुताबिक एमसीए सिर्फ इस बात की सिफारिश कर सकती है। इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई को करना है।
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि शाहरुख खान पर 5 साल के लिए बैन लगाने का फैसला सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एमसीए को यह बैन वापस लेना चाहिए।
ममता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि वह इस पूरे मामले के विस्तार में नहीं जाना चाहतीं। वह किसी खास राज्य के खिलाफ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से उन्हें प्यार है। इस सबके बावजूद उन्हें लगता है कि शाहरुख पर 5 साल के लिए बैन लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, एमसीए को बैन लगाने का यह फैसला वापस लेना चाहिए।
इससे पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इस मामले में शाहरुख का समर्थन कर चुके हैं। हालांकि लालू ने आईपीएल पर लगातार उठ रहे विवादों को देखते हुए मांग की कि आईपीएल को बंद कर देना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर उन्होंने शाहरुख और एमसीए के बीच विवाद को राजनीति करार दिया। लालू ने शुक्रवार को कहा कि शाहरुख और एमसीए अधिकारियों के बीच हुए विवाद के समय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कुछ राजनीतिक दलों के इशारे पर काम किया। शाहरुख का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि यह सब खुन्नसबाजी में किया गया है।

No comments:
Post a Comment