नई दिल्ली. क्रिस गेल की तूफानी शतकीय पारी और कप्तान विराट कोहली की संयम भरी लेकिन तेज बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण की अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को 21 रनों से पराजित कर प्ले ऑफ मुकाबले में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है।
आईपीएल के पांचवें संस्करण का लीग मुकाबला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें प्ले ऑफ मुकाबले में पहले ही अपनी जगह बना चुकी हैं।
शेष दो टीमों के लिए मुकाबला मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला है।
बैंगलोर की टीम और मुम्बई की टीम यदि अपने अगले मुकाबले जीत लेती हैं तो दोनों टीमों का प्ले ऑफ में खेलना तय हो जाएगा। इस स्थिति में यदि पंजाब और राजस्थान की टीमें भी अपने अगले मुकाबले जीत लेती हैं तो फिर उनके लिए प्ले ऑफ में पहुंचने का रास्ता बंद हो जाएगा।
ये दोनों टीमें या इनमें से कोई भी एक टीम यदि अपना अगला मुकाबला हार जाती है तो फिर अन्य टीमों की जीत व हार तय करेगी कि प्ले अॉफ मुकाबले में कौन सी टीम पहुंचेगी।
बहरहाल, फिरोजशाह कोटला मैदान में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के 215 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार 21 रनों से वह यह मैच हार गई।
डेयरडेविल्स की ओर से रॉस टेलर ने सबसे अधिक 55 रन बनाए जबकि वेणुगोपाल राव ने 36 और आंद्रे रसेल ने 31 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा डेविड वार्नर ने 15, उन्मुक्त चंद 18 और नमन ओढा ने 13 रनों का योगदान दिया।
डेयरडेविल्स का पहला विकेट दूसरे ओवर में 17 रन के कुल योग पर डेविड वार्नर के रूप में गिरा। वार्नर ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए। जहीर खान की गेंद पर विनय कुमार ने उनका कैच लपका। उन्मुक्त चंद पांचवें ओवर में 18 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर पटेल के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया।
महेला जयवर्धने नौ रन बनाकर नौवें ओवर में नौ रन बनाकर परमेश्वरन की गेंद पर विकेटकीपर डिविलियर्स के हाथों लपके गए।
चैलेंजर्स की ओर से जहीर खान और परमेश्वरम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि विनय कुमार के खाते में दो और मुथैया मुरलीधरन ने एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले, क्रिस गेल (128) की विस्फोटक शतकीय पारी और कप्तान विराट कोहली (73) की सूझबूझ भरी शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चैलेंजर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 215 रन रन बनाए। आईपीएल के इस संस्करण में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल के किसी भी सत्र में चैलेंजर्स का यह सर्वाधिक स्कोर है।
इस शतक के साथ गेल आईपीएल के इतिहास में तीन शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए। आज खेली गई शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बैंगलोर का पहला विकेट 11 के कुल योग पर तिलकरत्ने दिलशान के रूप में तीसरे ओवर में गिरा। दिलशान वरुण एरॉन की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। उन्होंने सात गेंद में दो चौके की मदद से 10 रन बनाए।
इसके बाद गेल और कोहली ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 104 गेंदों पर नाबाद 204 रनों की साझेदारी कर डाली। यह आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
गेल ने 62 गेंदों नी सात चौकों और 13 छक्कों की मदद से 128 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल में यह उनका तीसरा शतक है। ऐसा करने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली ने दूसरी छोर पर गेल का भरपूर साथ दिया। कोहली ने 53 गेंदों पर 73 रन ठोंके। उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया।
डेयरडेविल्स के लिए आज के मैच में माहेला जयवर्धने कप्तानी कर रहे थे। नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग फिट नहीं थे। सहवाग के स्थान पर टीम में उन्मुक्त चंद को जगह दी गई। डेयरडेविल्स ने तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भी इस मैच में आराम दिया। उनकी जगह आंद्रे रसेल को मौका मिला। चैलेंजर्स टीम ने के. पी. अपन्ना की जगह प्रशांत परमेश्वरम को टीम में शामिल किया।
डेयरडेविल्स टीम अंक तालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष पर है और प्लेऑफ में पहले ही वह अपनी जगह पक्की कर चुकी है जबकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स को यह मैच हर हाल में जीतना था। रॉयल चैलेंजर्स ने 15 मैचों से 17 अंक जुटाए हैं और वह तालिका में पांचवें क्रम पर पहुंच गई है।

No comments:
Post a Comment