बल्लभगढ़.तिरखा कालोनी में रहने वाली एक विधवा ने एक पुलिसकर्मी पर करीब एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला जब थाने शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। पुलिस में शिकायत करने की जानकारी हुई तो आरोपी पुलिसकर्मी ने विधवा का रेप करने के साथ-साथ उसे शारीरिक यातनाएं भी देनी शुरू कर दीं।
पीड़िता कई दिन तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर लगाती रही। लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर थाना सेक्टर-7 में पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
कैसे शिकार बनी महिला :तिरखा कॉलोनी निवासी एक विधवा महिला ने सेक्टर-सात थाने में दर्ज कराए मामले में बताया है कि उसके मकान में गांव काबला महेंद्रगढ़ निवासी रोशनलाल किराए पर रहता था। रोशनलाल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। महिला का आरोप है कि 25 जुलाई 2011 को रोशन लाल उसके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ रेप किया।
पुलिसकर्मी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर कर चुप हो गई। विधवा का आरोप है कि इसके बाद से रोशनलाल लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब पुलिस कर्मी की ज्यादतियां बढ़ती गईं तो वह थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसे धमका कर भगा दिया।

No comments:
Post a Comment