NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 16 May 2012

निर्मल बाबा के एक पूर्व भक्त राकेश कुमार ने दर्ज कराई थी

अररिया. गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव में निर्मल बाबा को जमानत याचिका दाखिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बिहार के अररिया में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत के लिए निर्मल बाबा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।
बता दें कि बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाने में निर्मल बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला निर्मल बाबा के एक पूर्व भक्त राकेश कुमार ने दर्ज कराई थी। जिसमें राकेश ने निर्मल बाबा पर अपनी शिकायत में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
राकेश ने कहा था कि निर्मल बाबा के किस्मत चमकाने के दावों के बाद उसने तीन पर अपनी कमाई का दस प्रतिशत बाबा के बैंक खाते में जमा किया लेकिन उसे कोई फायदा नहीं पहुंचा।
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने तब कहा था कि स्थानीय युवक राकेश कुमार सिंह ने निर्मल बाबा पर भाग्य बदलने के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि सिंह के बयान के आधार पर बाबा पर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 417 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, वारंट इश्यू होने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment