NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 16 May 2012

नक्सली हर दिन अपहरण की एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन और ओडिशा में विधायक झीना हिकाका का ही नहीं नक्सली हर दिन अपहरण की एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक नक्सलियों ने जनवरी से अप्रैल के बीच के 121 दिनों में नक्सलियों ने लगभग हर दिन एक अपहरण किया। इस दौरान 101 लोगों के अपहरण हुए। और मांगें न मानने पर नक्सलियों ने 14 बेगुनाहों की हत्या भी की है। 

इस समस्या से सबसे अधिक छत्तीसगढ़ और झारखंड प्रभावित है। अप्रैल अंत तक छग में अपहरण की 23 घटनाओं में नक्सलियों ने 37 लोगों का अपहरण किया। इनमें से 4 की उन्होंने हत्या भी कर दी।झारखंड में इस दौरान 21 घटनाएं हुईं, इनमें 36 लोगों का अपहरण हुआ।वहां 4 लोगों की हत्या की गई।

महाराष्ट्र में अपहरण की 3 घटनाओं में 3 ही व्यक्तियों का अपहरण हुआ। इनमें से 2 को नक्सलियों ने मार डाला। ओडीशा में 8 घटनाओं में 15 लोगों का अपहरण किया गया। यहां नक्सलियों ने 2 लोगों की हत्या की।बिहार की 7 घटनाओं में 9 लोगों का अपहरण किया गया और यहां नक्सलियों ने 2 व्यक्तियों की हत्या की।आंध्र प्रदेश में अपहरण की एक घटना हुई। 

नक्सलियों की ओर से बढ़ते अपहरण के मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय सभी प्रभावित राज्यों के साथ चर्चा करके बंधक-नीति बनाने की कोशिश में है। इसमें ऐसा मानक बनेगा कि अपहरण के मामले में नक्सलियों की मांग किस हद तक मानी जाए।

No comments:

Post a Comment