नई दिल्ली।। आरुषि हत्याकांड में आरोपी उसके माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार के खिलाफ कोर्ट ने गुरुवार को आरोप तय कर दिए। डॉक्टर दंपती पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय किए गए। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सोमवार से चल रही बहस बुधावार को पूरी हो गई थी।
इस मामले में आरुषि के पिता डॉक्टर राजेश तलवार पर झूठी जानकारी देकर जांच को गुमराह करने और झूठी एफआईआर लिखाने के आरोप अलग से तय किए गए हैं। दोनों पर (राजेश, नूपुर के) हत्या में शामिल होने, सबूत मिटाने के लिए कल से मुकादमा शुरू होगा।
गौरतलब है कि बुधवार को सीबीआई के वकीलों ने दलील दी कि राजेश और नूपुर ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की, क्योंकि उन्होंने आरुषि और हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। गुस्साए राजेश तलवार ने गोल्फ स्टिक से हेमराज और आरुषि पर कई वार किए और दोनों के बेहोश होने पर उनके गला को काट डाला। वहीं, बचाव पक्ष ने कोर्ट में डॉ. राजेश की गोल्फ स्टिक भी पेश की और दावा किया कि हेमराज के सिर के पीछे मिला चोट का निशान उस गोल्फ स्टिक का नहीं था। बचाव पक्ष ने दलील दी कि सीबीआई का यह कहना भी गलत है कि आरुषि व हेमराज की हत्या एक कमरे में हुई है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment