NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Sunday, 20 May 2012

रिले ब्रिटेन में स्टार्ट ओलिंपिक

लैंड्स एंड ॥ नौकायन खिलाड़ी बेन ऐंसली लंदन ओलिंपिक 2012 की शनिवार से शुरू हुई टॉर्च रिले में पहले मशालवाहक बने। रिले ब्रिटेन और आयरलैंड में 70 दिन तक 8000 मील का सफर तय करेगी। मशाल शुक्रवार को यूनान से यहां पहुंची। इसे रॉयल नेवी के हेलिकाप्टर में यहां लाया गया। ऐंसली ने पिछले तीन ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीते। सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में उन्होंने सबसे पहले मशाल को थामा। मशाल को 8000 लोग थामेंगे। 

भूपति-बोपन्ना सेमीफाइनल में 

रोम ॥ भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने टॉप सीड बेलारूस के मैक्स मिरनई और कनाडा के डेनियल नेस्टर को हराकर इंटरनेशनल बीएनएल डी इटालिया टेनिस चैंपियनशिप पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं वरीय भारतीय जोड़ी ने 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना तीसरी वरीय मार्शेल ग्रानोलेर्स और मार्क लोपेज से होगा, जिन्होंने माइकल लोद्रा और नेनाद जिमोंजिच को 6-4, 6-2 से हराया। 

No comments:

Post a Comment