NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Sunday, 20 May 2012

रुपया में गिरावट-प्रणव मुखर्जी

कोलकाता।। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि रुपए में तेज गिरावट गहरी चिंता का कारण है और केंद्र स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने रुपए पर दबाव के लिए कुछ यूरोपीय देशों की सरकारों की संकटपूर्ण वित्तीय स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है जिसके कारण निवेशक अमेरिकी डॉलर में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानने लगे हैं। मुखर्जी ने बताया, ' यह गहरी चिंता का कारण है। हमारी स्थिति पर नजर है। केंद्र हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठा है। हम स्थिति से निपटने की कोशिश
कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यह यूरोजोन संकट के चलते है।'

मुखर्जी ने कहा, 'ब्राजील सहित उभरते बाजारों में भी मुद्रा का संकट है।' गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले कुछ दिनों से टूटता जा रहा है।

शुक्रवार को, शुरुआती कारोबार में रुपया 55 के स्तर को पार करने के करीब आ गया। डीलरों ने कहा कि आयातकों खास कर तेल रिफाइनरियों की ओर से डॉलर की मांग निकलने
से रुपया में गिरावट आई। हालांकि, रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से रुपया में गिरावट थम गई।

No comments:

Post a Comment