बेंगलुरु।। आईपीएल -5 के तहत एम .चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे एलिमिनेशनराउंड में दो बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंगसटीम ने मुंबई इंडियंस के सामने 188 रनों काटारगेट रखा है।
सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए , जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसेज्यादा 20 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए गए नॉटआउट 51 रन शामिलहैं। माइकल हसी ने 49 जबकि एस . बद्रीनाथ ने 47 रनों का योगदान दिया। ड्वेन ब्रावो 14गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नॉटआउट रहे। धोनी ने औरब्रावो ने अंतिम के 4.5 ओवर में छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।
इससे पहले , मुंबई ने टॉस जीतकर सुपर किंग्स को पहले बैटिंग का न्योता दिया। इस मैच मेंसुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक रन के कुल स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुकेथे। ओपनर मुरली विजय को एक रन पर धवल कुलकर्णी ने रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया।इसके बाद धवल ने सुरेश रैना को बोल्ड कर सुपर किंग्स को दूसरा झटका दिया। रैना खाता भीनहीं खोल सके। दो विकेट जल्दी - जल्दी गिरने के बाद हसी ने बद्रीनाथ के साथ पारी कोसंभालने की कोशिश की और दोनों बैट्समैन इसमें कामयाब भी हुए।
बद्रीनाथ ने हसी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। केरॉन पोलर्डकी गेंद पर बद्रीनाथ का रोहित ने कैच लपका। बद्रीनाथ ने 39 गेंदों पर छह चौके और एकछक्का लगाया। हसी के रूप में सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिरा। जेम्स फ्रेंकलिन की गेंद कोबाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में हसी कुलकर्णी के हाथों लपके गए। उन्होंने 39 गेंदों परआठ चौके और एक छक्का लगाया। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस मैच में कुछ खास नहीं करसके और वह एक रन पर कुलकर्णी की गेंद पर रोहित के हाथों लपके गए।
मुंबई की ओर से कुलकर्णी ने तीन जबकि पोलर्ड और फ्रेंकलिन ने एक - एक विकेट झटका। इसमैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे क्वॉलिफायर मैच में दिल्लीडेयरडेविल्स से शुक्रवार को भिड़ेगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

.jpg)
No comments:
Post a Comment