बल्देयां/शिमला.शिमला से खटनोल जा रही एक प्राइवेट बस कनोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 29 यात्री सवार थे जिसमें से 23 जख्मी हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार सुबह बस ढली से खटनोल की ओर जा रही थी।
कनोला के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस लुढ़क गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया। बस में खटनोल, देवला, शील और बाग गांव के लोग सवार थे। देवला के लेखराम (65), सनाहू के केशव नंद (68), शील गांव की पुष्पा देवी (31) और कनोला के रूप सिंह (36) को गंभीर चोटें आई हैं।
बस में अधिकतर शिक्षक सवार थे। हादसा सवा 9 बजे हुआ। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. रमेश चंद ने बताया कि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।चालक पर दर्ज होगा केसएसपी शिमला सोनल अग्निहोत्री का कहना है कि बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यात्रियों के बयान लिए गए हैं। कई यात्रियों ने चालक की लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना है।
घायलों की सूची : टीकम राम (70), श्रवण शर्मा (52), नीना (33), शीला (22), खेमचंद (31), मस्तराम (52), नरेंद्र (38), जयवंती (54), तोता राम (41), कमला (49), सुनीता (25), रेखा (26), अभय सिंह (30), देवकू (50), नरेंद्र (39), अनीता (20), जय प्रकाश (35), भगवती (60), नितेश (21)।
.jpg)
No comments:
Post a Comment