बिहार को विशेष
राज्य का दर्जा
के लिए अधिकार
यात्रा और रैली
को आगामी लोकसभा
चुनाव के लिए
हथकंडा करार देते
हुए राजद सुप्रीमो लालू
प्रसाद ने कहा
कि मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार गंभीर है
तो वह इस्तीफा देकर
मंत्रिमंडल के सहयोगियों के
साथ जेल भरो
आंदोलन करें.
लालू
ने अपने आवास
पर कहा, ‘नीतीश
कुमार आगामी लोकसभा
चुनाव की तैयारी
के मद्देनजर बिहार
को विशेष राज्य
का दर्जा के
लिए अधिकार रैली
और यात्रा कर
रहे हैं. उनकी
नजर प्रधानमंत्री पद
की उम्मीदवारी पर
है. विशेष राज्य
का दर्जा चाहिए
तो वह अपने
पद इस्तीफा देकर
मंत्रिमंडल के सदस्यों के
साथ जेल भरो
आंदोलन करे. इसमें
हम लोग भी
साथ देंगे.’
उन्होंने आरोप
लगाया कि नीतीश
कुमार बिहार विरोधी
हैं. नवादा के
रजौली में जब
केंद्र ने परमाणु
बिजली घर प्रस्ताव दिया
तो वर्तमान राजग
सरकार ने पानी
देने से इनकार
कर दिया. वहीं
बांका में निजी
कंपनी अभिजीत ग्रुप
के लिए किसानों को
पानी से वंचित
करके ओढनी और
चानन जलाशय को
निजी हाथों में
सौंप दिया है.
इसकी सीबीआई से
जांच होनी चाहिए.
लालू
ने आरोप लगाया
कि नीतीश सरकार
के पास निजी
कंपनी को देने
के लिए पानी
है, लेकिन सरकारी
क्षेत्र के लिए नहीं.
राजग सरकार में
रहते हुए नीतीश
ने सर्वदलीय शिष्टमंडल को
कह दिया कि
बिहार बंटवारे के
बाद हजारों करोड़
रुपये का पैकेज
दे दिया गया
है और विशेष
राज्य का दर्जा
की जरूरत नहीं
है. अब वह
विशेष राज्य की
मांग को लेकर
चुनावी मकसद से
ढोंग कर रहे
हैं.
लालू
ने कहा कि
नीतीश कुमार सचिवालय में
बैठकर बयानबाजी कर
रहे हैं. यह
केवल राजनीतिक रोटी
सेंकने का प्रयास
है. उन्हें रोड
पर उतरकर आंदोलन
करना चाहिए. वह
हस्ताक्षर अभियान चला रहे
हैं. प्रधानमंत्री से
मुलाकात की हवाबाजी कर
रहे हैं. वह
केवल बड़े बड़े
दावे कर रहे
हैं, लेकिन उनकी
सरकार हर मोर्चे
पर विफल रही
है. राजद सुप्रीमो ने
आरोप लगाया कि
नीतीश कुमार ने
केंद्र में छह
वर्ष मंत्री रहते
हुए और सर्वदलीय शिष्टमंडल का
संयोजक रहते हुए
बिहार के साथ
इंसाफ नहीं किया.
विशेष
राज्य का दर्जा
योजना आयोग और
राष्ट्रीय विकास परिषद ही
अपने मानदंडों में
परिवर्तन कर दे सकता
है. नीतीश कुमार
को अन्य मुख्यमंत्रियों से
सहयोग कर पत्र
लिखवाना चाहिए ताकि मानदंड
में बदलाव कर
बिहार को विशेष
राज्य का दर्जा
मिले.
उन्होंने कहा,
‘अंतर मंत्रालयी समूह
ने विशेष राज्य
के दर्जा की
मांग को अस्वीकार कर
दिया है. नीतीश
कुमार को राष्ट्रीय विकास
परिषद में अपनी
बात मनवाकर देखना
चाहिए.’ लालू ने
आरोप लगाया, ‘नीतीश
कुमार के कार्यकाल में
राज्य खेती के
क्षेत्र में फिसड्डी हो
गया है. अपराध
बढ़ गये हैं.
पुलिस हिरासत में
लोगों की मौत
हो रही है
और गर्भाशय निकालने के
नाम पर घोटाला
हो रहा है.
विशेष राज्य का
दर्जा मिलेगा तो
केवल कर चोरी
करने वाले व्यवसायी यहां
आयेंगे. करारोपण की
अवधि टलेगी.’

No comments:
Post a Comment