महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बार फिर नफरत की राजनीति की है। राज ठाकरे ने धमकी दी है कि अगर मुंबई अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की, तो वो महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपैठिया करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे।
राज ठाकरे उस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि बिहार के चीफ सेक्रेटरी नवीन कुमार ने इस मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर से नाराजगी जताई है। ठाकरे ने कहा कि बिहार के चीफ सेक्रेटरी ने मुंबई पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
ठाकरे ने कहा कि अगर बिहार सरकार पुलिस की जांच में रोड़े अटकाएगी तो उनकी पार्टी महाराष्ट्र में हर बिहारी को घुसपैठिया करार देगी और उन्हें भागने के लिए मजबूर कर देगी।
ठाकरे ने कहा कि जिस शख्स ने आजाद मैदान हिंसा वाले दिन अमर जवान ज्योति को नुकसान पहुंचाया, वो बिहार से गिरफ्तार किया गया। मैं बिहार के चीफ सेक्रेटरी से कहना चाहता हूं कि आपके राज्य की वजह से महाराष्ट्र में अपराध बढ़ रहे हैं।
मुंबई में रह रहे बिहार के लोगों को खदेड़ देने की राज ठाकरे की धमकी बिहार के नेताओं को नागवार गुजर रही है। राज ठाकरे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। बीजेपी और जेडीयू नेता मिलकर राज ठाकरे को कोस रहे हैं।
राज ठाकरे अक्सर नफरत की सियासत करते हैं। पाक कलाकारों के साथ साथ वो मुंबई में रहने वाले बिहार के लोगों के खिलाफ भी आग उगल रहे हैं। बिहार के मुख्य सचिव की एक चिट्ठी का हवाला देते हुए राज ठाकरे ने कह दिया कि वो बिहार के लोगों को घुसपैठिया घोषित कर मुंबई से खदेड़ देंगे।
खबर है कि बिहार के मुख्य सचिव ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखकर कहा है कि बिहार में किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी करने से पहले बिहार प्रशासन को जानकारी दी जाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी पर राज ठाकरे भड़के हुए हैं। राज के बयान पर सियासत गरमा गई है।
एमएनएस अध्यक्ष पर समानांतर सत्ता चलाने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, राज ठाकरे मराठी और गैर मराठी की सियासत का कोई मौका चूकना नहीं चाहते, क्योंकि इसी सियासत की बदौलत शिवसेना भी फल फूल रही है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment