कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही भाजपा के हंगामे के कारण संसद में 9वें दिन सोमवार को भी कोई कामकाज नहीं हो पाया और दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने के बाद जब दो बजे फिर शुरू हुई, तो भाजपा सदस्य अपनी सीटों से खड़े हो गए और कोयला ब्लॉक आवंटन रद्द करने की मांग करने लगे। इसके बाद उपसभापति पीजे कुरियन ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
लोकसभा की बैठक जब दोपहर बाद दोबारा शुरू हुई, तो वहां भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। इसके परिणामस्वरूप लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को मजबूरन कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
भाजपा, कोयला ब्लॉक आवंटन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन अब थोड़ी नरमी दिखाते हुए भाजपा ने कहा है कि यदि सभी कोयला ब्लॉक आवंटन रद्द कर दिए जाएं और सीएजी की रिपोर्ट पर निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए जाएं तो वह संसद की कार्यवाही चलने देगी।
सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोयला ब्लॉक आवंटन में पारदर्शिता के अभाव के कारण सरकारी खजाने को 1.85 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

.jpg)
No comments:
Post a Comment