मधुर भंडारकर को अपनी ज्यादातर फिल्मों में वास्तविकता दिखाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में करीना कपूर का दावा है कि उनकी आनेवाली फिल्म 'हिरोइन' 80 प्रतिशत हकीकत पर बेस्ड है। करीना इस फिल्म में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माही अरोड़ा का किरदार निभा रही हैं।
पूरी फिल्म इस ऐक्ट्रेस के जीवन में आए उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई हिरोइनों के जीवन की सच्ची घटनाओं को लिया गया है।
करीना ने कहा, 'मुझे लगता है फिल्म का 80 पर्सेंट हिस्सा सचाई पर आधारित है। डबिंग के दौरान मैंने फिल्म के प्रिंट देखे हैं, उन्हें देखकर मैं खुद हैरान थी। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को यह पता चलेगा कि ऐक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ कैसी होती है।'
वैसे, मधुर के साथ काम करना एक तरीके से करीना के सपने के सच होने जैसा भी है। करीना ने कहा, 'मुझे खुशी है कि फिल्म आखिरकार मेरे पास आई। 'चांदनी बार' देखने के बाद से ही मैं मधुर के साथ काम करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैंने उनकी सबसे अच्छी फिल्म में उनके साथ काम किया।'बहरहाल, करीना के बर्थ डे के मौके पर यह फिल्म रिलीज़ हो रही है।
ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि बॉक्स ऑफिस पर बेबो के अट्रैक्शन की क्या हकीकत है!

.jpg)
No comments:
Post a Comment