NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Wednesday, 23 May 2012

कोलकाता IPL-5 के फाइनल में



पुणे।। पहले यूसुफ पठान की धमाकेदार पारी और फिर बोलर्स के तूफान से कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने IPL-5 के क्वॉलिफायर मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Dare Devils) को 18 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।


कोलकाता के 163 रन के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम सुनील नरेन (24 रन पर दो विकेट) और जाक कालिस (24 रन पर दो विकेट) की धारदार बोलिंग के सामने आठ विकेट पर 144 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से महेला जयवर्धने ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। ब्रैंडन मैकुलन ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए तीन कैच और एक स्टंप किया। यूसुफ पठान को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता ने यूसुफ की 21 बॉल में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नॉटआउट 40 रन की पारी के अलावा लक्ष्मी रतन शुक्ला (11 बॉल में नॉटआउट 24 रन, तीन चौके, एक छक्का) के साथ उनकी 56 रन की अटूट साझेदारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए। केकेआर की ओर से कप्तान गौतम गंभीर (32), ब्रैंडन मैकुलम (31) और जाक कालिस (30) ने भी उम्दा पारियां खेलीं।

दिल्ली के पास अभी एक और मौका
कोलकाता की टीम ने इस जीत के साथ ही 27 मई को होने वाले फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। दिल्ली को मंगलवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर का इंतजार करना होगा। दिल्ली को 25 मई को दूसरे क्वॉलिफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम का सामना करना होगा। इस मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा और केकेआर से भिड़ेगा।

दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ओवर में 24 रन तक ही अपने दोनों आक्रामक सलामी बल्लेबाजों कैप्टन वीरेंद्र सहवाग (10) और डेविड वॉर्नर (07) के विकेट गंवा दिए। टीम इन झटकों से कभी नहीं उबर पाई। वॉर्नर को साकिब अल हसन जबकि सहवाग को लक्ष्मीपति बालाजी ने आउट किया। दोनों बल्लेबाजों के कैच मैकुलम ने लपके।

जीत की खुशी में झूमे शाहरुख
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान टीम के पहली बार फाइनल में पहुंचने से बेहद खुश नजर आ रहे थे। मैच के बाद वह अपने बच्चों के साथ मैदान पर गए और सपोर्टर्स का झुककर शुक्रिया अदा किया। शाहरुख ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम फाइनल में पहुंच चुके हैं। वहीं जब रिपोर्टर ने उनसे वानखेड़े विवाद के बारे में पूछा तो शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम फाइनल जीते तो उससे भी बड़ा वाला 'पंगा' करेंगे।

No comments:

Post a Comment