नई दिल्ली।। आईपीएल पार्टी के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक द्वारा एक अमेरिकी महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब रॉयल चैलेंजर्स टीम के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने पीड़ित महिला के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे ट्वीट पर सवाल-जवाब करने की कोशिश की तो वह मीडिया पर भी भड़क गए। वहीं बेटे की महिला पर टिप्पणी का बचाव करते हुए विजय माल्या ने कहा कि वह बच्चा नहीं है और उसने 'महिला के आचरण' के बारे में अपना नजरिया ट्वीट किया।
सिद्धार्थ माल्या ने कहा कि वह लड़की जो ल्यूक पर आरोप लगा रही है, पहले उनके आगे-पीछे मंडरा रही थी। जूनियर माल्या ने ट्वीट में कहा- 'जो लड़की यह कह रही है कि ल्यूक ने उसके मंगेतर को पीटा, क्या बेकार की बकवास कर रही है। कल रात वह मेरे आगे-पीछे घूम रही थी। वह मुझसे बीबीएम पिन मांग रही थी। अगर वह उसका मंगेतर था तो लड़की का बर्ताव भावी पत्नी जैसा तो कतई नहीं था।'
हालांकि माल्या ने अपने अगले ट्वीट में यह भी कहा कि अगर ल्यूक गलत है तो उन्हें सजा जरूर दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'मेरा विश्वास कीजिए अगर ल्यूक गलत हैं तो उन पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह लड़की जो कर रही है वह बिल्कुल बेवकूफाना है।'
गौरतलब है कि अमेरिकी महिला ने आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और कहा है कि ल्यूक ने उन्हें जबर्दस्ती चूमने की कोशिश की और ऐसा करने से रोकने पर उनके मंगतेर की बुरी तरह पिटाई की।
मीडिया पर भी भड़के सिद्धार्थ
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब टीवी चैनलों के रिपोर्टरों ने सिद्धार्थ माल्या से उनके ट्वीट अलग से जवाब मांगना चाहा तो वह उन पर भी भड़क गए। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर चिल्लाते हुए कहा, 'मैं किसी से कोई बात नहीं करना चाहता।' कार में बैठ रहे सिद्धार्थ से जब एक रिपोर्टर विनम्र लहजे में सिर्फ एक सवाल का जवाब देने को कह रहा था तो वह उस पर भी चिल्लाए। जब उस रिपोर्टर ने उनसे कहा कि 'आपको चैनल को गाली नहीं देना चाहिए सर,' तो उन्होंने कार का गेट खोलकर कहा, 'मैं तुझे गाली दे रहा हूं।'
बेटे का बचाव किया विजय माल्या ने
वहीं, अपने बेटे का बचाव करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक विजय माल्या ने कहा कि वह बच्चा नहीं है और उसने 'महिला के आचरण' के बारे में अपना नजरिया ट्वीट किया। विजय माल्या ने एक निजी न्यूज चैनल से कहा, 'वह बच्चा नहीं है। वह अपना बचाव कर सकता है। उसने वही कहा जो उसने कहा। ट्विटर ग्लोबल प्लेफॉर्म है और वह पिछले काफी समय से ट्वीट कर रहा है और उसके अपने फॉलोअर हैं।'
यह पूछने पर कि क्या उन्हें ल्यूक से बात करने का मौका मिला, माल्या ने कहा, 'नहीं मैंने बात नहीं की। यह घटना देर रात हुई। लेकिन आरसीबी में हम हमेशा कहते हैं कि कानून को अपना काम करना चाहिए।' इससे पहले, उन्होंने इस मामले की जांच होने तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सस्पेंड करने की भी घोषणा की।

.jpg)
No comments:
Post a Comment