NATIONAL-POLITICS-INTERNATIONAL-CITY-CRIME-LEGAL-ENTERTAINMENT

Thursday, 17 May 2012

शाहरुख खान ने कहा 'जिंदा गाड़ दूंगा,


मुंबई।। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ की शाहरुख खान का पारा चढ़ गया और वह एमसीए के अधिकारियों के साथ 'बदतमीजी' पर उतर आए? एमसीए के कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने इस पूरे वाकए की जानकारी दी।
पहले लड़की को दीं गालियां...
सावंत ने बताया कि बुधवार को केकेआर की जीत के बाद शाहरुख अपने बाउंसरों के साथ ड्रेसिंग रूम में जाने लगे। नशे में धुत शाहरुख के सामने एक लड़की आई। शाहरुख ने लड़की से समर्थक टीम के बारे में पूछा तो उसने मुंबई इंडियंस कहा। इस पर तिलमिलाए शाहरुख ने लड़की को गालियां देना शुरू कर दिया।

इसके बाद शाहरुख बाउसंरों के साथ स्टेडियम की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकना चाहा तो शाहरुख ने न सिर्फ गालियां देना शुरू कर दिया, बल्कि हाथापाई भी करने लगे। सावंत के मुताबिक शाहरुख ने एमसीए अधिकारियों से भी गाली-गलौच की। शाहरुख ने बीसीसीआई और एमसीए के सीनियर्स के बारे में भी बुरा-भला कहा। कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने इस पूरे मामले में शाहरुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
और फिर सिक्युरिटी अधिकारियों को गालियां...
सावंत के मुताबिक शाहरुख ऐसी गालियां दे रहे थे कि कोई सोच भी नहीं सकता है। एमसीए के अधिकारी विनोद देशपांडे के मुताबिक शाहरुख बेहद नशे में थे। मैदान में न घुसने देने से नाराज शाहरुख चिल्ला रहे थे...
'जिंदा गाड़ दूंगा, देख लूंगा, उखाड़ लो जो उखाड़ना है...तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले, अपनी औकात मे रहो... तुम होते कौन हो और मुझसे ऐसे कैसे बात कर रहे हो, देखता हूं तुम मुझे कैसे बाहर निकाल सकते हो... यह मेरा देश और शहर है... मुझे यहां से कोई नहीं निकाल सकता और न कोई छेड़ सकता है।'

No comments:

Post a Comment